उलगुलान न्याय महारैली नही बल्कि उटपटांग महारैली-सन्तोष सोनी

Spread the love

जदयू के झारखंड प्रदेश महामंत्री श्री सन्तोष सोनी जी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इंडिया      
उलगुलान न्याय महारैली को श्री राहुल गांधी द्वारा प्रायोजित न्याय महारैली का ही फ्लॉप कार्बन कॉपी बताते हुए ,,आयोजको से सवाल पूछा कि क्या उन्हें भ्र्ष्टाचार की पूरी तरह छूट दे देना ही न्याय कहलाएगा ? श्री सोनी ने इंडिया उलगुलान न्याय महा रैली के पोस्टर से पूरे रांची शहर को पाट दिया गया है क्या कोई बताएगा कि इतना खर्च कहाँ से आ रहा है,,,या चुनाव आचार सहिता लागू रहने से इस महाखर्च को इंडिया गठबंधन का महाखर्च माना जाय अथवा JMM का ? श्री सोनी ने यह भी सवाल खड़ा किया कि आखिर विपक्ष को न्यायालय पर विश्वास क्यो नही होता ? वे बारबार न्याय महारैली का ही आयोजन कर जनता को क्यो बरगलाने का प्रयास करते रहते है। श्री सोनी ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि इस महारैली पर होने वाले अंधाधुंध खर्च का आकलन के साथ  रैली के नाम पर लोगो को ढोने हेतु सैकड़ो वाहनों की व्यवस्था का भी आकलन जरूर करे। श्री सोनी ने उलगुलान न्याय महारैली को एक महा ढकोसला रैली बताते हुए बताया कि यह फ्लॉप रैली साबित होगा,,,तथा चुनाव से पूर्व यह उलगुलान न्याय महारैली नही बल्कि उटपटांग महारैली साबित होने जा रही है कारण जनता को यह पता है कि न्याय अदालतों में मिलते न कि महारैली करने से। श्री सोनी ने चुनाव आयोग से यह भी अपील किया कि चुनाव के समय इस तरह की गतिविधियों पर खास निगरानी रखे तथा इस पर होने वाले खर्च के साथ कितना और कहां-कहां पोस्टर लगाना है केलिए चुनाव आयोग से अनुमति ली गई है अथवा नही इसका भी खुलासा होने चाहिए।


                        

Leave a Reply