लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम के नेतृत्व में अब तक सबसे ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे उपवास कार्यक्रम में

Spread the love

रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष उपवास कार्यक्रम झामुमो लातेहार जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शहदेव जी की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। जिसमे चतरा जिला समिति के साथ रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व मे रांची जिला समिती शामिल हुई।

◆ मौके पर लातेहार विधायक श्री बैद्यनाथ राम ने कहा जिस प्रकार से केंद्र की भाजपा सरकार ने हमारे हेमन्त सोरेन जी को साजिश के तहत जेल भेजकर विकास कार्यों को बाधित करने का जो प्रयास किया है, झारखंड की आम जनता सब देख रही है। आनेवाले चुनावो मे जनता इसका जवाब देगी। पंचायत स्तर पर भी न्याय यात्रा के माध्यम से लोग निकल रहे हैं।

◆ मौके पर झामुमो लातेहार जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शहदेव जी ने कहा केंद्र के तानाशाही रवैया के खिलाफ हम सभी झामुमो के कार्यकर्ता गण पंचायत स्तर पर न्याय यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं कि किस प्रकार से एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन जी को राजनीति के तहत जेल भेज कर झारखंड के विकास को बाधित किया गया है।

◆ रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम जी ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार के तानाशाही के खिलाफ अब झारखण्डी जनता जनता और गुलाम करने को मजबूर है आज इसी के तहत आप देख रहे होंगे कि मुख्यमंत्री आवास में रांची जिला अंतर्गत हजारों हजार के युवा एवं महिलाओं कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा है और हेमंत सोरेन जी के पीछे खड़े होने का संकल्प लिया है।

◆ उपवास कार्यक्रम मे मुख्य रूप से चतरा जिला से केंद्रीय सदस्य अरुण दुबे, दीपू कुमार सिन्हा, समसुल होदा, शीतमोहन मुंडा जिला परिषद सदस्य बुद्धेश्वर उरांव, जीरा देवी, चंचला देवी, केंद्रिय सचिव नंदकिशोर मेहता,

लातेहार जिला के अध्यक्ष मोती नाथ शाहदेव, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंजू, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर, बरियातू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंजू प्रखंड अध्यक्ष गंजू बालूमाथ मजदूर नेता प्रदीप गंजू, प्रखंड अध्यक्ष तौकीर आलम, मनिका प्रखंड अध्यक्ष श्रीकेश्वर राम, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष अफजल अंसारी, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष अशोक पांडे, प्रखंड सचिव सोनू खान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष वारिस अंसारी, महिला नेत्री रेणु देवी, उपेंद्र यादव जिला कोषाध्यक्ष अरविंद यादव, इमरान अंसारी, रॉबिन उरांव, सित मोहन मुंडा, पॉल इक्का, मानिक गंजु, गोपाल सिंह, बेणेश्वर, ब्रह्मदेव प्रजापति डबलू प्रजापति, सुरेश गंजू, युवा मोर्चा परवेज आलम संदीप उराव नूर आलम नीरज यादव जनाब अंसारी, आश्रिता बालमुचू, निर्मला उड़ाव मौजूद थे।

Leave a Reply