शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण के संबंध में की अत्यावश्यक बैठक।

Spread the love

अंतर जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ, झारखण्ड, के मुख्य प्रदेश प्रतिनिधि प्रेम प्यारे लाल की अध्यक्षता में,आज सभी जिलों के, जिला प्रतिनिधि मंडल के साथ शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण के संबंध में अत्यावश्यक बैठक की गई।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक शिक्षिकाओं का अंतर जिला स्थानांतरण का कार्य जारी है। अभी तत्काल में ही 972 शिक्षक शिक्षिकाओं का अंतर जिला स्थानांतरण पति-पत्नी दोनों नौकरी, असाध्य रोगियों और द्विव्यांग शिक्षक शिक्षिकाओं का किया गया है।


विशेष परिस्थितियों में अंतर जिला स्थानांतरण पर प्राथमिक शिक्षा निदेशक महोदय ने एक अवसर फिर से अपनी सभी कागजात जमा करने को कहा है।
प्राथमिक शिक्षा निदेशक महोदय के द्वारा एक पत्र जारी किया गया है,मैचुअल (पारस्परिक) अंतर जिला स्थानांतरण के लिए ये पत्र हाई कोर्ट के फैसले पर बिजय कुमार प्रजापति बनाम पारस्परिक अंतर जिला स्थानांतरण के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए जारी की गई है,इस पर बैठक में विशेष चर्चा की गई।
और सभी महिला शिक्षिका और पुरुष शिक्षकों को अंतर जिला स्थानांतरण के लिए सभी को एक अवसर मिलना चाहिए, इस पर भी चर्चा की गई। और शीघ्र मुख्यमंत्री महोदय और शिक्षा मंत्री महोदय को मिलकर मांग पत्र देने पर सहमति बनी।आज के बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित परीक्षित महतो,बिजय कुमार प्रजापति और अमित कुमार सोनू के अलावा राज्य के सभी जिलों के प्रतिनिधि मंडल शामिल हुए।

Leave a Reply