महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए जा रहे दूरदर्शी कदम

Spread the love

झारखंड सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की दूरदर्शी सोच और जन-केंद्रित नीतियों ने राज्य को विकास की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

ग्रामिण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह जी की सक्रिय पहल और समर्पण के परिणामस्वरूप महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। वर्ष 2021-22 में जहाँ महिलाओं की भागीदारी 45-61 प्रतिशत के बीच थी, वहीं अब यह बढ़कर 51.09 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है । यह उपलब्धि दर्शाती है कि सरकार की योजनाएँ न केवल जन-जीवन में बदलाव ला रही हैं, बल्कि महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त भी बना रही हैं।



स्वयं सहायता समूहों, बागवानी, पशुपालन और अन्य लिवलीहुड कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है, उसने गाँव-गाँव में विकास की नई धारा प्रवाहित की है। आज झारखंड की महिलाएँ केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि समाज की परिवर्तनकारी धुरी और नेतृत्वकर्ता बन रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी और मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह जी का साझा संकल्प यही है कि हर गाँव में विकास और हर महिला को सशक्तिकरण का अधिकार सुनिश्चित हो। यही संकल्प झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।

Leave a Reply