रांची: राजभवन के सामने पिछले 123 दिनों से अपनी पाँच सूत्री मांगों को लेकर राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रखा है।संघ कर्मचारियों से बातचीत पर पता चला की दुर्गा पूजा की तरह दिवाली भी वह राजभवन के सामने ही मनाएंगे। उनका कहना है कि,सरकार हमें कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं दे सकती, तो अब हम नंग-धरंग प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं।

तो आइए जानते क्या है उनकी मुख्य पांच सूत्री मांग-
1.पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक को मानदेय दिया जाए।
2.पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक की सेवा स्थाई की जाए।
3.पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक का नाम बदलकर पंचायत सहायक किया जाए।
- पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक के सदस्यों को पंचायती राज
विभाग में समायोजन किया जाए। - मुख्यमंत्री से संघ के 10 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की वार्ता कराई जाए।
धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, अशोक, प्रमोद, काशीनाथ आदि उपस्थित थे।