“वोट चोर-गद्दी छोड़” रैली: लोकतंत्र बचाने का आगाज – झारखंड कांग्रेस ने भरी हुंकार ।

Spread the love

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 14 दिसंबर (रविवार) को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित “वोट चोर-गद्दी छोड़” रैली देश के लोकतंत्र को बचाने का आगाज है।

उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से देश के लोकतंत्र पर मंडराते खतरे से जनता को सचेत और जागरूक किया जाएगा। निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों को लेकर इस रैली से एक सशक्त संदेश देशभर में जाएगा।

राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा द्वारा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर मतदाताओं के साथ अन्याय किया जा रहा है और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है और निष्पक्ष जांच से बचने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी की यह रैली ऐतिहासिक होगी और देश की जनता के बीच यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि भाजपा स्वस्थ और समृद्ध लोकतंत्र को ध्वस्त करने की कोशिश कर रही है।”

इस रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में झारखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए हैं।
रवाना होने वालों में प्रमुख रूप से रविंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, कुमार राजा, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, राजेश चंद राजू समेत विभिन्न जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं।

Leave a Reply