झारखंड का मौसम आज यानी 6 मई से बदल जाएगा। बारिश होगी। आंधी चलने के साथ वज्रपात भी होगा। राज्य के कई जिलों में 7 मई को ओला पड़ने की आशंका है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 5 मई, 2024 को दी।।
तापमान में गिरावट होगी:-
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
आज से यहां होगी बारिश:-
केंद्र के अनुसार 6 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में पड़ने की संभावना है।
