असम चुनाव: सोनारी में योगेंद्र प्रसाद का जनसंपर्क तेज, जेएमएम प्रत्याशी बलदेव तेली को मिला भारी समर्थन

Spread the love

असम: असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सोनारी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विलासपुर चाय बागान क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रत्याशी बलदेव तेली के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।


इस दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और “तीर-धनुष” चुनाव चिन्ह पर मतदान कर बलदेव तेली को भारी मतों से विजयी बनाएं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और जेएमएम के प्रति अपना समर्थन जताया। स्थानीय नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले चुनाव में वे पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाकर विकास और जनसेवा की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

Leave a Reply