राँची रेलवे स्टेशन पर शराब के साथ युवक गिरफ्तार।

Spread the love

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ रांची मंडल लगातार सक्रिय है। कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देश पर 26 सितंबर 2025 को नामकुम रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया गया।

शाम करीब 7:40 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर एक संदिग्ध व्यक्ति को नीले रंग के भारी बैग के साथ देखा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम वेदप्रकाश सिंह (उम्र लगभग 20 वर्ष), पिता – मुकेश कुमार सिंह, निवासी – नवकठा, थाना मेकर, जिला सारण (बिहार) बताया। बैग खोलने पर उसमें से “रॉयल झारखंड सी” ब्रांड की 30 शराब की बोतलें बरामद की गईं।

आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस से पटना होकर छपरा जाने की तैयारी में था और वहां शराब बेचकर लाभ कमाने की योजना बना रहा था।

कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया
एएसआई रमेश कुमार ने मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। अगली सुबह (27.09.2025) आरोपी और शराब को विधिक कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, रांची को सौंप दिया गया।

अभियान में शामिल अधिकारीगणः

निरीक्षक – शिशुपाल कुमार

सहायक उपनिरीक्षक – रमेश कुमार

मुख्य आरक्षक – दिनेश कुमार

आरक्षक – बी.एल. मीणा (फ्लाइंग टीम, रांची)


आरपीएफ की यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Leave a Reply