भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की पहली बैठक समपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने किया। इस बैठक में झारखंड के नवनियुक्त सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रमंडल प्रभारी, जिला प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह, महामंत्री मनोज सिंह एवं मोर्चा प्रभारी विनय जायसवाल मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के युवा इस ठगबंधन की सरकार से त्रस्त हो चुकी है।
कहा कि युवाओं के भविष्य से साथ सिर्फ खिलवाड़ किया है। 5 लाख सरकारी नौकरी देने की बात हो या बेरोज़गारी भत्ता सूबे की सरकार ने सर्फ उन्हें ठगा है।
सहायक पुलिस कर्मियों के ऊपर लाठी चार्ज की बर्बरता हो, आंगनबाड़ी सेविका का मामला हो,Jpsc का पेपर लीक मामला हो सब मे सरकार ने चुप्पी साधे रखी।
श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में लचर हो चुकी कानून व्यस्था पर आजतक कोई संज्ञान नही लिया। आए दिन हत्या, लूट, डकैती, ठगी, बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नही करती हैं। JMM सरकार सिर्फ बालू ओर अवैध वसूली में व्यस्त है। सरकारी दफ्तरों में बिना पैसे का कोई काम नही होता है। उन्हें आलाकमान का संरक्षण मिला हुआ है। जनता हैरान परेशान यहां वहां भटक रही है। JMM सरकार का समय अब पूरा हो चुका है। आगामी विधानसभा में झारखंडी युवा इस ठगबंधन सरकार को वोट की चोट से उखाड़ फेंकेगी।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने युवा मोर्चा के नेतृत्व में होने वाली कार्यक्रमो के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह राज्य में लूट, खसोट, अराजकता एवं बेरोज़गारी बढ़ गयी है उसके खिलाफ युवा मोर्चा बृहद रूप से आक्रोश रैली करेगा। पूरे झारखंड से लाखों की संख्या में रांची में युवा का महजुटान युवा मोर्चा करेगा एवं इस सड़ी गली भ्रस्ट सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा।
श्री सिंह ने कहा कि झारखंड के युवाओं ने अपना मन बना लिया है इस सरकार को उखाड़ फेंकने का। ये सरकार अब बहुत कम दिनों का मेहमान है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि जिस तरीके से राज्य सरकार ने युवाओं को लाठी की चोट से उनके आवाज़ को दबाने की कोशिश की है उसका जवाब बहुत जल्द यहां का युवा jmm सरकार को चुनाव में अपने वोट की चोट से देगा।
श्री शशांक राज ने कहा कि हेमन्त सरकार ये भूलने की ज़रा भी कोशिश ना करे कि पूरा प्रदेश युवा मोर्चा झारखंड के एक-एक छात्र के साथ खड़ा है और उनके आंदोलन में उनका साथ दिया है और आगे भी देगा।
कहा कि सरकार चेत जाए और युवाओं के ऊपर पूर्व में किये गए अन्याय को दोहराने की गलती ना करे वरना युवा मोर्चा सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा।
बैठक का संचालन भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा एवं समापन महामंत्री मनीष दुबे ने किया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, पूजा सिंह, अमन यादव, अजात शत्रु, राहुल चौधरी, प्रदेश मंत्री अमित साहू, अमित अग्रवाल, संजय महतो, श्रीनिवास, बबन बैठा, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार, राहुल शाहदेव सहित कई उपस्थित रहे।
