गोड्डा में 12 साल की बच्ची की निर्मम हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव; इलाके में सनसनी

Spread the love

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ललमटिया थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में गुरुवार सुबह 12 वर्षीय बच्ची का सिर कटा शव खेत से बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची बुधवार रात अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी ने उसे घर से उठाकर खेत की ओर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। गुरुवार सुबह खेत में बच्ची का शव बरामद हुआ, जबकि उसका सिर गायब था।


घटना की सूचना मिलते ही ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हत्या के पीछे अंधविश्वास, तांत्रिक क्रिया या आपसी रंजिश समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।


फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply