नेमरा पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव, स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

नेमरा, रामगढ़: प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्वर्गीय रूपी सोरेन जी की स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वामी रामदेव ने स्वर्गीय रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा शोक की इस घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

योग गुरु स्वामी रामदेव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

स्वामी रामदेव के नेमरा पहुंचने और संवेदनाएं व्यक्त करने पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजनों ने आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के निधन के बाद नेमरा में आयोजित संस्कार संबंधी कार्यक्रमों में विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply