कल्याणी बस्ती में गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण, शिक्षा के प्रति बढ़ाया मनोबल

Spread the love

रांची, 23 अगस्त 2026। झारखंड यूथ क्रांति संघ के तत्वावधान में रविवार को कांके प्रखंड के मेसरा पंचायत स्थित कल्याणी बस्ती में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के मुख्य संरक्षक श्री जितेंद्र सिंह के निर्देश पर सुबह 9 बजे किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संयोजक विशाल सिंह ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई से संबंधित पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।


मौके पर संगठन के मुख्य संयोजक सह अध्यक्ष नमित हेमरोम ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। संगठन का प्रयास रहेगा कि झारखंड का कोई भी बच्चा शिक्षा के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


संगठन के संयोजक सूरज करकेट्टा एवं आकाश राणा ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में विशाल उपाध्याय, अभिषेक टोप्पो, शुभम कुमार, अजीत यादव, छोटू राज वर्मा, शंकर कुमार सहित ग्रामीण एवं संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
झारखंड यूथ क्रांति संघ की इस पहल से बच्चों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply