दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

गिरिडीह। झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है। यह झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व को खो दिया है।


उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार के योगदान और सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भावभीनी श्रद्धांजलि। नमन!

Leave a Reply