
जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में जेल में बंद किंगपिन अभय तिवारी की जमानत याचिका पर अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. मामले में CID ने पक्ष रखा, अब 8 सितंबर को अभय तिवारी की ओर से बहस होगी।
अभय तिवारी टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर पद पर रह चुके हैं. उनपर अपने सगे संबंधियों के अलावे अन्य कई अभ्यर्थियों से पैसा लेकर नौकरी दिलाने का आरोप है।
बताते चलें कि CID ने परीक्षा में अनियमितता को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है. इसी मामले की जांच के दौरान एजेंसी ने एल ख्यांग्ते को गिरफ्तार किया था. सीआईडी ने उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी, उसके बाद से वे जेल में बंद हैं।

इस केस में अब तक 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जेपीएससी नियुक्ति घोटाले के किंगपिन अभय तिवारी ने जो स्वीकारोक्ति बयान सीआईडी के अधिकारियों के समक्ष दिया है, उसमें उसने पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते का घोटाले में शामिल होने का उल्लेख किया है. साथ ही कहा है कि टीडीपीएल को परीक्षा आयोजित करने की एजेंसी के रूप में चयन करने में ख्यांग्ते की अहम भूमिका है।