बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय शांति सिंह को दी श्रद्धांजलि परिवार वालों से मिला।

Spread the love

मुख्यमंत्री ने दिवंगत शांति सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना भी की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय शांति सिंह के पुत्र राकेश कुमार सिंह (लड्डू जी) एवं अन्य शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Leave a Reply