झामुमो का कल से होने वाले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को अगले आदेश तक किया गया स्थगित।

Spread the love

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने आगामी 7 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।


झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 3:30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी के सभी स्तर के नेता और कार्यकर्ता मर्माहत एवं शोक संतप्त हैं।

पार्टी की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर होने वाला एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
झामुमो ने अपने सभी जिला अध्यक्षों, जिला सचिवों, जिला संयोजक प्रमुखों, महानगर अध्यक्षों और महानगर संयोजकों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।


सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।

Leave a Reply