ऑनलाइन खतियान में जाति सुधार की मांग, मुंडा समाज के प्रतिनिधिमंडल से मिले CM हेमंत सोरेन

Spread the love

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ऑनलाइन खतियान में जाति के नाम में हुई त्रुटि को सुधारने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया।

यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुंडू अंचल की छह पंचायतों के 18 गांवों के ऑनलाइन खतियान में जाति के कॉलम में ‘मुंडा’ के स्थान पर ‘स्वासी’ दर्ज है।

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, ऑनलाइन खतियान में जाति का नाम गलत दर्ज होने के कारण संबंधित ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन खतियान में सुधार कराते हुए ‘स्वासी’ के स्थान पर ‘मुंडा’ दर्ज कराने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर तमाड़ विधायक विकास मुंडा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply