गणेश महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए CM हेमंत सोरेन को मिला आमंत्रण, गणेश पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Spread the love

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अंतर्गत विभिन्न गणेश पूजा समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आगामी गणेश महोत्सव-2026 के आयोजन में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।


प्रतिनिधिमंडल ने गणेश महोत्सव के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम में उपस्थित होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी भी मौजूद रहीं।

मुलाकात के दौरान श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह चंदेल सहित विक्रम सिंह सोनू, संदीप मुखर्जी, राहुल सिंह, विक्की वर्मा, टून्ना सिंह, लखन कुमार, विनय सिंह, सागर, शीला उरांव, कविता वर्मा, अर्चना मिर्धा, रेखा साव, नीलू सिंह, मंजुला बेरा, अमन ठाकुर, सूरजभान सिंह, साहिल, रोहन सिंह रिकी, अमित सिंह चंदेल, जीतू अरोड़ा, नरेश मक्कड़ मिशु, गुलशन नंदा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


गणेश महोत्सव को लेकर रांची में विभिन्न पूजा समितियों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से यह मुलाकात आगामी आयोजन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply