
रांची: जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश ने प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार गठित इस समिति में संरक्षक, संयोजक, सह-संयोजक और सदस्यों को शामिल किया गया है।
बाबूलाल मरांडी समेत पांच नेता बनाए गए संरक्षक
भाजपा की ओर से घोषित समिति में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा और नीलकंठ सिंह मुंडा को संरक्षक बनाया गया है। वहीं, समीर उरांव को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है।
समिति में मनोज सिंह और सुनील सोरेन को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समिति में 11 सदस्य शामिल
प्रदेश स्तरीय समिति के सदस्यों में सन्नी टोप्पो, शिवशंकर उरांव, रामकुमार पाहन, रोशनी खलखो, अनीता मुर्मू, भूषण पाट पिंगुवा, संजय सरदार, हरकृष्णा सिंह खेरवार, अशोक बड़ाईक, कोचे मुंडा और बबलू भगत को शामिल किया गया है।
जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य
भाजपा का कहना है कि जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, वीर महापुरुषों के बलिदान और देश के विकास में उनके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
गठित समिति जनजातीय गौरव दिवस के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय, व्यापक जनभागीदारी और सफल क्रियान्वयन की दिशा में कार्य करेगी।
भाजपा का लक्ष्य इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय समाज के ऐतिहासिक योगदान और सांस्कृतिक विरासत के प्रति लोगों को जागरूक करना है।