नेमरा में माता रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म की रस्में निभा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Spread the love

नेमरा (रामगढ़): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को अपनी दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत पारंपरिक रीति-रिवाजों और सामाजिक मान्यताओं के अनुरूप आवश्यक रस्में निभाईं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर परिवारजनों के साथ श्राद्धकर्म से जुड़े संस्कार संपन्न कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी दिवंगत माता की स्मृति में समाज की परंपरा के अनुसार दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म निभाई।

मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करते हुए आज के आवश्यक संस्कार पूरे किए।

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में श्राद्धकर्म से जुड़ी परंपराओं का पालन किया जा रहा है।

Leave a Reply