रांची/मुंबई: मुंबई में आयोजित 25वें UCMAS नेशनल कंपटीशन—अबाकस एंड मेंटल अर्थमैटिक चैंपियनशिप में रांची के छात्र अर्पित दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। अर्पित की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ झारखंड और रांची का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।
अर्पित की इस सफलता के बाद परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों और शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
परिवार के सदस्यों का कहना है कि अर्पित पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर और मेहनती छात्र हैं। वह दिन-रात मेहनत कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ अर्पित को एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और आज्ञाकारी छात्र के रूप में भी बताया गया है।
अर्पित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के सही मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और परिवार से मिले मार्गदर्शन ने उन्हें लगातार बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।
अर्पित दुबे राजधानी रांची के DAV बरियातू के छात्र हैं। मूल रूप से वह पलामू जिले के चैनपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ रांची में रहकर अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर रहे हैं।
अर्पित के परिवार का शिक्षा और पेशेवर क्षेत्र से भी जुड़ाव रहा है। उनके दादा पूर्व में वाइस चांसलर रह चुके हैं, जबकि उनके पिता अजय नाथ दुबे वर्तमान में इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।
अर्पित की इस उपलब्धि पर उनकी बुआ बिंदु दुबे, फूफा निशांत दुबे, दिव्या, नेहा, मोहित, सीमांत सहित पूरे दुबे और चौबे परिवार के सदस्यों तथा उनके गांव-मोहल्ले और समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने अर्पित के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वह आने वाले समय में भी इसी तरह अपनी प्रतिभा और मेहनत से परिवार, रांची और झारखंड का नाम रोशन करते रहेंगे।