रांची: टीटीपीएस के 1320 मेगावाट विस्तारीकरण पर झामुमो महासचिव विनोद पांडे ने की चर्चा

Spread the love

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के महासचिव विनोद पांडे ने तेनुघाट विद्युत मजदूर यूनियन (टीटीपीएस), ललपनिया, बोकारो के सदस्यों और विस्थापितों के साथ वार्ता की। इस दौरान टीटीपीएस परियोजना के प्रस्तावित 1320 मेगावाट विस्तारीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में परियोजना के विस्तारीकरण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही यूनियन के कार्यों की समीक्षा की गई और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। विनोद पांडे ने यूनियन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना और यूनियन के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करना रहा।

इस अवसर पर लुधु मांझी, बबली सोरेन, बुधन सोरेन, बबलू हेंब्रम, अब्दुल हक, दशरथ मांझी, नितेश बेसरा, तुलसी हांसदा, बुधन मांझी, दिनेश मुर्मू, पारस टुडू, आसिफ हुसैन, सुखराम बेसरा, आशा मुर्मू, लक्ष्मी मरांडी, सेवानाथ बेसरा, धीना हेंब्रम, फूलचंद हेंब्रम, अनिल हांसदा, हीरालाल सोरेन, मेघराज मुर्मू, मुकेश बास्की, कालिदास मांझी और नारायण प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply