
रांची: राजधानी रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट एवं आत्मीय मुलाकात का अवसर मिला। इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश से मुलाकात हुई।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ आत्मीय संवाद हुआ। साथ ही संगठनात्मक विषयों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समस्त झारखंडवासियों और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की गई।

माँ दुर्गा से प्रार्थना की गई कि वे सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।
जय माता दी!