
रांची से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
नामकुम थाना क्षेत्र स्थित टाटा रोड में मिलिट्री अस्पताल के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक, स्कूटी से जा रही एक महिला को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नामकुम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की पहचान करने के साथ ही हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
रांची में हुए इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।