राँची महाधर्म प्रांत के कैथोलिक महिला संघ ने मणिपुर के प्रति दिखाई सदभावना

Spread the love

मणिपुर के हिंसक घटनाओ से पीड़ित लोगों के लिए रांची महाधर्मप्रांत के कैथोलिक महिला संघ ने अपनी सद्भावना प्रकट करते हुए मणिपुर के लोगों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से स्वेछा दान धनराशि के रूप में रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एस जे को सौपा।


आर्चबिशप हाउस में रांची महाधर्मप्रांत के 35 पारिसों की सभा नेत्रियो ने महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एस जे से बैठक की और अपने कार्य करने में सुझाव पाया. महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एस जे ने उनके उदारता एवं तत्परता की सराहना की. साथ ही ओर अधिक काम करे की सलाह भी दी।

इस बैठक में रांची महाधर्मप्रांत के कैथोलिक महिला संघ ने कलीसिया को आगे ले जाने में अपनी सहमती दिखाई. अंत में प्रश्नोत्तरी के बाद विभिन्न पारिसों से आयी सभानेत्रियो ने मणिपुर के लिए जमा धनराशी रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एस जे को सौपा. इस बैठक में महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एस जे के अलावा सभानेत्रियो सहित 70 महिलाओं शामिल थे।

Leave a Reply