मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले मंत्री, सांसद व विधायक, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

नेमरा (रामगढ़), 13 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज उनके पैतृक आवास नेमरा में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने मुलाकात कर उनकी पूजनीय माता स्मृति-शेष स्व. रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सभी ने स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड के मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद, राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश, कोडरमा सांसद श्री रविंद्र कुमार राय, चतरा सांसद श्री काली चरण सिंह, बिहार के दरभंगा के एमएलसी श्री सुनील चौधरी, पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता, विधायक श्री नागेंद्र महतो, विधायक श्री सुदीप गुड़िया, पूर्व विधायक श्री देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह एवं श्री जानकी यादव, श्री दिनेशानंद गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं आगंतुक शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने पैतृक आवास पर निरीक्षण कर अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन के दशकर्म एवं संस्कार भोज से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल पर लगाए जा रहे पंडाल, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था का निरीक्षण किया और तैयारियों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

Leave a Reply