स्वर्गीय रूपी सोरेन को JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 13 अक्टूबर 2026 को जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की पूरी टीम रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंची।

यहां मंच के सदस्यों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही, इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान मंच के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की तथा इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का संदेश दिया।

इस मौके पर कुणाल प्रताप सिंह, रविंद्र पासवान, पीयूष कुमार, सूचित राय, पी.के. साहा, जीवन यादव, अनीस फातिमा, प्रतिमा कुमारी, रुपेश कुमार, राहुल कुमार, अरुण कुमार, चंदन कुमार, विनय कुमार, चंडी तिवारी, विवेक कुमार समेत मंच के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की इस मुलाकात के दौरान दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

Leave a Reply