राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु सर गंगा राम अस्पताल, नई दिल्ली पहुंचकर इलाजरत राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन का कुशल क्षेम जाना।




इस मौके पर उन्होंने शिबू सोरेन के सुपुत्र और राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पुत्रवधू एवं विधायक कल्पना सोरेन से उनके स्वास्थ्य और चल रहे इलाज की पूरी जानकारी ली।
माननीय राष्ट्रपति ने श्री शिबू सोरेन के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।