राष्ट्रपति गांधी जी के जयंती के दिन एक तरफ झारखंड के नेता गांधी जी के मूर्ति पर माल्यर्पण कर रहे हैँ तो वहीं दूसरे तरफ पारा शिक्षक झारखंड कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय मे हि गांधी जी की तस्वीर पर माल्यर्पण कर अपनी मांगो को लेकर कांग्रेस कार्यालय मे धरना दे रहे हैँ।

बता दे कि झारखंड मे शिक्षा का हाल दिन प्रति दिन बदतर होता जा रहा है। कई स्कूलों मे शिक्षक तक नहीं हैँ। ऐसे मे झारखंड मे शिक्षा की बागडोर संभाल रहे झारखंड के पारा शिक्षक का एक गुट राजभवन के सामने लगभग एक महीने से धरना दे रहे है।

वहीं दूसरे गुट जो झारखंड सरकार की आंकलन परीक्षा पास कर चुके पारा शिक्षक झारखंड कांग्रेस कार्यालय मे धरना दे रहे हैँ।
शिक्षकों की मांगे है की नियमावली मे सुधार, की जाय बिहार के तर्ज पर समायोजन की जाय इन मांगो को लेकर धरना दे रहे हैँ।