CM हेमंत सोरेन पटना के लिए रवाना हो चुके हैं.पटना में आज राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचेगी. इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस यात्रा में आज शामिल होंगे. बिहार समारोह में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन की मौजूदगी विपक्षी गठबंधन की एकजुटता का संदेश देगी. झारखंड कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
