झारखण्ड के पलामू जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (टीपीसी) और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।
मारे गए नक्सली की नाम मुखदेव यादव है। उस पर सरकार ने 5 लाख रुपये इनाम की घोषणा कर रखी थी। मुठभेड़ की यह घटना पलामू जिला के मनातू के जंगल में हुई है। जानकारी के मुताबिक रविवार को सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत को निशाना बनाकर एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया था।

इस अभियान में कोबरा, झारखण्ड जगुआर, और अन्य सुरक्षा बल के जवानों को शामिल गया। पुलिस की टीम मनातू के जंगलों में कांबिंग ऑपरेशन कर रही थी, तभी टीपीसी के उग्रवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। शशिकांत के दस्ते में 8 से 10 सदस्य शामिल हैं।