झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रांची जिला के बुंडू प्रखंड में प्रखंड समिति गठन हेतु आज एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन बुंडू स्थित विधायक कार्यालय में जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा और डॉ. हेमलाल मेहता की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

सम्मेलन में जिले के विभिन्न पंचायतों और प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य रूप से गोपाल पांडेय, कलेश्वर मुंडा, मनिंदर सिंह, सीतानाथ महतो, जमील अंसारी, कृष्णा मुंडा, बिरसा मुंडा, परीक्षित महतो, सैय्यद कमरुल जमाल, महादेव पाहन सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने संबोधन में अश्विनी शर्मा ने कहा कि –
“दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष हमेशा हमारे लिए प्रेरणा है। मुख्यमंत्री एवं पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन उनके सपनों को साकार करने का काम कर रहे हैं। पार्टी संगठन को पंचायत और गांव स्तर तक सशक्त बनाना ही हमारी प्राथमिकता है।”
वहीं, डॉ. हेमलाल मेहता ने सांगठनिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सम्मेलन के दौरान बुंडू प्रखंड समिति गठन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई। पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार प्रस्तावित किए गए—
अध्यक्ष : श्री कलेश्वर मुंडा
उपाध्यक्ष : श्री जमील अंसारी, श्री सीतानाथ महतो, श्री बिरसा मुंडा
सचिव : श्री प्रेमा यादव
कोषाध्यक्ष : श्री बिरसा मुंडा
यह सूची आगे की कार्रवाई हेतु झामुमो के केंद्रीय कार्यालय को भेज दी जाएगी।