मुख्यमंत्री ने दो पूजा पंडालों का किया अनावरण, मां दुर्गा से राज्य की खुशहाली की कामना

Spread the love

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को राजधानी के दो प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का पट अनावरण किया। ये कार्यक्रम श्री श्री बाँधगाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल, दीपाटोली और हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर में आयोजित हुए।

पट खोलने के बाद मुख्यमंत्री ने माता दुर्गा के समक्ष शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि “लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। यहां के भव्य और आकर्षक पंडाल हर साल की तरह इस बार भी दुर्गोत्सव की शोभा बढ़ा रहे हैं। हमारी प्रार्थना है कि यह परंपरा हर वर्ष और आगे बढ़े।”

मुख्यमंत्री के स्वागत में पूजा समितियों की ओर से अभिनन्दन किया गया। दोनों ही स्थानों पर भक्तिमय माहौल में माता रानी के जयकारे गूंज उठे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने समस्त राज्यवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply