
रांची के कांटाटोली बस स्टैंड स्थित खादगढ़ TOP पुलिस ने आईफोन कंपनी के दो मैकबुक लैपटॉप बरामद कर यात्री को लौटा दिया। बताया जा रहा है कि यात्री ने अपना सामान ऑटो में भूल गया था।
खादगढ़ TOP के वर्तमान प्रभारी दिवाकर कुमार और SI भीम सिंह की सूझबूझ और सक्रियता के चलते यह सामान सुरक्षित लौटाया गया। इस मौके पर यात्री ने पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद दिया।