
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी बिंदू भूषण दुबे के निधन की खबर से पूरे राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
आज उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची लाया जा रहा है, जहां अंतिम दर्शन के लिए आमजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए रखा जाएगा।
बिंदू भूषण दुबे अपने मिलनसार स्वभाव, सामाजिक कार्यों और पार्टी के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से भाजपा परिवार ने एक कर्मठ और संवेदनशील नेता को खो दिया है।
पार्टी नेताओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।