
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता एवं राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय की माताजी श्रीमती जलेश्वरी देवी (85 वर्ष) का आज निधन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार कल 13 अक्टूबर (सोमवार) सुबह 11 बजे रांची स्थित हरमू मुक्ति धाम में किया जाएगा।
परिजनों व शुभचिंतकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
