छठ के बाद घाटशिला उपचुनाव में सीएम हेमंत सोरेन संभालेंगे प्रचार की कमान

Spread the love

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छठ महापर्व के तुरंत बाद घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार की कमान संभालेंगे। वह लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार करेंगी। पार्टी की ओर से हर दिन कोई न कोई मंत्री प्रचार के लिए घाटशिला जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मंत्री योगेंद्र प्रसाद वहां मौजूद थे। वहीं, एक अन्य मंत्री सुदिव्य कुमार अपने आवास से ही घाटशिला की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर कार्यकर्ताओं को फोन के माध्यम से निर्देश भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोहराय पर्व के पावन अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि “सागुन सोहराय पोरोबे आपे जोतो को मानोताना जोहार। आप सभी को गोहाल पूजा, बर्दखुटा और बांधना पर्व की भी बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। प्रकृति का यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाए, यही कामना करता हूं।” घाटशिला उपचुनाव को लेकर सत्ताधारी दल ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री स्वयं प्रचार की अगुवाई करेंगे, जिससे यह स्पष्ट है कि यह उपचुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। छठ के बाद प्रचार में तेजी आने की उम्मीद है।

Leave a Reply