सिख गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित

Spread the love

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ० बलबीर सिंह तथा राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन को 9वें सिख गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि यह आयोजन गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, समर्पण, त्याग और जनकल्याण के प्रति उनके संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसमें देशभर के संत-महात्माओं सहित विभिन्न राज्यों के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पंजाब सरकार की ओर से मिले आमंत्रण के लिए दोनों मंत्रियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply