झामुमो वार्ड नम्बर 2 के अध्यक्ष चुने गए विष्णु राम, हतमा डहुटोली क्लब में हुआ सम्मेलन ।

Spread the love

रांची : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राँची महानगर अन्तर्गत वार्ड नम्बर 2 का सम्मेलन आज कांके रोड स्थित हतमा डहुटोली क्लब में आयोजित किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता झामुमो के केन्द्रीय सदस्य एवं महानगर संयोजक श्री अन्तु तिर्की ने की।

इस अवसर पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य, जिला एवं महानगर के संयोजक श्री अश्विनी शर्मा, डाॅ. हेमलाल कुमार मेहता ‘हेमू’, प्रदीप मिर्धा, आशुतोष गोस्वामी, विजय महतो, विश्जीत गोप, वरिष्ठ नेता विश्वास उराँव एवं मनीष गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से वार्ड नम्बर 2 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इसमें श्री विष्णु राम को अध्यक्ष चुना गया, जबकि नितेश खलखो, सतीश खलखो, अशोक लुगुन, करण करमाली, सनोज नायक, अविनाश लकड़ा, विशाल लिंडा एवं विक्की कुमार को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।

सचिव बनाए गए श्री रोशन लकड़ा,
कोषाध्यक्ष चुने गए श्री अंकित भाड़ा,
जबकि संगठन सचिव के रूप में सुमित कच्छप, विकेश उराँव और अनुज कुंकल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सह सचिव के रूप में अंथोनी सांगा, अमित खलखो, रोहित हेम्ब्रोम, चंचल खलखो एवं अजय राम को चुना गया।

साथ ही मनीष गुप्ता सहित कुल 59 कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में रांची महानगर के सभी वार्डों में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply