झामुमो रांची महानगर में वार्ड गठन कार्य पूरा, विनोद पांडेय ने संयोजकों को दी बधाई ।

Spread the love

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची महानगर संगठन विस्तार की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहा है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता आदरणीय श्री विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में रांची महानगर के सभी वार्डों में संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के लिए संयोजक मंडली का गठन किया गया था।

निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी जोनों के अधिकृत केंद्रीय समिति सदस्यों एवं संयोजकों ने अपने-अपने वार्डों का गठन कर, वार्ड समितियों की सूची श्री विनोद पांडेय को सौंप दी है।

इस उपलब्धि पर श्री पांडेय ने सभी संयोजकों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि —
“संगठन की मजबूती वार्ड स्तर से शुरू होती है। आप सभी ने जिस समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य पूरा किया है, वह झामुमो की जमीनी ताकत और एकजुटता को दर्शाता है।”

झामुमो के इस संगठित प्रयास से यह स्पष्ट है कि पार्टी आने वाले समय में रांची महानगर में अपनी पकड़ और जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply