मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान में JSSC CGL-2023 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र ।

Spread the love

रांची : नए साल से पूर्व झारखंड के युवाओं को राज्य सरकार की ओर से एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। हेमंत सोरेन कल दिनांक 30 दिसंबर 2025 को रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित CGL-2023 परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह आयोजन राज्य के युवाओं के लिए नए वर्ष से पहले एक ऐतिहासिक और उत्साहवर्धक उपहार के रूप में देखा जा रहा है।


कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा वित्त सचिव श्री प्रशांत कुमार एवं डीजीपी झारखंड श्रीमती तदाशा मिश्रा द्वारा की गई, जिन्होंने आयोजन की रूपरेखा को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। वहीं, कार्यक्रम की सफलता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने मोरहाबादी मैदान का क्रमवार निरीक्षण कर मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन एवं स्वच्छता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखें।


यह आयोजन राज्य सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवा सशक्तिकरण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


📌 इन पदों पर दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी


प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी
प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी
अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो
कनीय सचिवालय सहायक
प्लानिंग असिस्टेंट


कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक रांची श्री राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त श्री सौरभ भुवनीया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वर नाथ आलोक सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply