रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय में बुंडू से आए कार्यकर्ताओं ने रखी समस्याएं, विनोद पांडेय ने दिया समाधान का भरोसा ।

Spread the love

रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय में बुंडू से आए पार्टी कार्यकर्ताओं, आंदोलनकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय से मुलाकात की।


इस दौरान बुंडू क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक एवं विकासात्मक मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं वरिष्ठ नेता के समक्ष रखीं और उनके समाधान की मांग की।

बैठक के दौरान विनोद पांडेय ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और सरकार के स्तर पर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार जनता की आवाज को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और उनके माध्यम से ही जनता की वास्तविक समस्याएं सरकार तक पहुंचती हैं। बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई और उपस्थित लोगों ने नेतृत्व के प्रति विश्वास जताया।

Leave a Reply