
रांची। शहर की आस्था और परंपरा का प्रतीक मानी जाने वाली पहाड़ी बाबा की शिव बारात इस वर्ष और भी भव्य रूप में निकलने जा रही है। इसी कड़ी में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में समाजसेवी एवं समिति के संरक्षक श्री रमेश सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट के लिए पहुँचा।
भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने इस वर्ष प्रस्तावित शिव बारात को भव्य, आकर्षक और ऐतिहासिक स्वरूप देने की विस्तृत रूपरेखा साझा की। साथ ही, श्री सिंह को शिव बारात में सम्मिलित होने का औपचारिक आमंत्रण भी दिया गया।
इस अवसर पर श्री रमेश सिंह ने कहा कि वे आयोजन समिति के साथ मजबूती से खड़े हैं और शिव बारात के सफल आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।

महासमिति की ओर से जानकारी दी गई कि इस वर्ष शिव बारात को पारंपरिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप में और अधिक सुसज्जित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु सहभागिता कर सकें और यह आयोजन शहर के लिए यादगार बने।
इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से राजेश साहू (अध्यक्ष), बादल सिंह (प्रवक्ता), रजनीश सिंह ‘भोलू’ (वरीय उपाध्यक्ष), रिवाल्डो वर्मा, सुभाषित चटर्जी, देवाशीष राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता बादल सिंह ने दी।