
रांची। विधानसभा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर धुर्वा में रविवार को मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। झगड़ा छुड़ाने के लिए बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी मारपीट की गई।
इस दौरान घातक हथियारों से भी हमला किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
घायलों के नाम इस प्रकार हैं—
रंजन कुमार झा (विधायक प्रतिनिधि)
वरुण कुमार
सौरभ झा
मन्नू सिंह
हिमांशु मिश्रा
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।