
रांची | रांची स्थित बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में शनिवार को एक आवश्यक बैठक समिति अध्यक्ष जयंत झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 1 मार्च 2026 को समिति कार्यालय में होली मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।

समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रांची के माननीय विधायक सी.पी. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

होली मिलन समारोह के अवसर पर बिनोद कुमार मंडल की टीम द्वारा रंगारंग फगुआ गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे कार्यक्रम में पारंपरिक होली का माहौल देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों के लिए पारंपरिक मिथिला व्यंजनों की व्यवस्था भी की जाएगी। इसमें भूंजा चूड़ा, तरल माछ, मालपुआ, ठंडई और अन्य पारंपरिक व्यंजन शामिल रहेंगे।

बैठक में समिति के अध्यक्ष जयंत झा, उपाध्यक्ष पूर्णेंदु ठाकुर, उदित नारायण ठाकुर, वैद्य मनोज झा, मृत्युंजय झा, मनीकांत ओझा, राधेश्याम यादव, रवि गुप्ता, पवन सोनी और राजेश झा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द और पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देना है।
