मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के डीन की मुलाकात, 26 फरवरी के कार्यक्रम का दिया निमंत्रण

Spread the love

रांची, 23 फरवरी 2026: माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, बारीडीह जमशेदपुर के प्रभारी डीन डॉ० हरीश चंद्र बंधु ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर डॉ० हरीश चंद्र बंधु ने मुख्यमंत्री को आगामी 26 फरवरी 2026 को मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किया।


विदित हो कि 26 फरवरी 2026 को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा प्रस्तावित है। इसी क्रम में राष्ट्रपति का मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज आगमन कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंघल तथा लीगल हेड श्री जय प्रकाश भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply