झारखंड: खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने ओरमांझी प्रखंड के चुटूपालु के ग्राम खिराबेड़ा के मजदूर उत्तराखंड में निमार्णाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूर राजेन्द्र बेदिया, अनिल बेदिया और सुखराम बेदिया के परिजनों से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि, झारखण्ड सरकार सुरंग में फंसे मजदूरों को सकुशल सुरक्षित बाहर निकालने में स्थानीय सरकार से लगातार सम्पर्क बनाये हुए हैं। विधायक राजेश कच्छप ने सुरंग में फंसे मजदूरों के परिजनों को आर्थिक सहायता भी दी।
मौके पर ओरमांझी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष तुलसी खरवार, उप प्रमुख रिजवान अंसारी, सुरेश साहू, रमेश उरांव, सफीउल्हा अंसारी, हरिमोहन महतो, रवि साहू उपस्थित थे।
