चतरा में विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

Spread the love

चतरा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को चतरा पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड विधानसभा के सदस्य जनार्दन पासवान के सुपुत्र कुमार विवेक रंजन के विवाह के अवसर पर आयोजित वर-वधू आशीर्वाद समारोह में भाग लिया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपति को सुखद, सफल एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी शुभेच्छा व्यक्त की।


समारोह में विधायक जनार्दन पासवान, उनके पारिवारिक सदस्य एवं सगे-संबंधी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply