रांची: 44 नं. वार्ड से नगर पार्षद बने परमजीत सिंह टिंकू को गुरु नानक स्कूल प्रबंधन समिति ने दी बधाई

Spread the love

रांची: 44 नंबर वार्ड से नगर पार्षद के रूप में जीत दर्ज करने पर गुरु नानक स्कूल के सचिव श्री परमजीत सिंह टिंकू को गुरु नानक स्कूल की प्रबंधन समिति की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।


इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने श्री टिंकू को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति के सदस्यों ने कहा कि उनकी यह जीत उनके वर्षों से किए जा रहे सामाजिक कार्यों, जनसेवा और जनता के विश्वास का परिणाम है।


समिति के सदस्यों ने विश्वास जताया कि श्री परमजीत सिंह टिंकू के नेतृत्व में वार्ड का सर्वांगीण विकास होगा और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।


उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर पार्षद के रूप में श्री टिंकू क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता, सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान गुरु नानक स्कूल की प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply